how to court marriage in hindi, court marrige online

court marriage process in hindi कोर्ट मैरिज कैसे करे ?

LIFE & Health POLITICS TIPS & TRICKS

court marriage process in hindi कोर्ट मैरिज कैसे करे,online court marriage kaise kare ऑनलाइन कोर्ट मैरिज कैसे करे , कोर्ट मैरिज की उम्र कितनी होनी चाहिए, court marriage ka process kya hai in hindi, कोर्ट मैरिज में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए | कोर्ट मैरिज में कोर्ट तो सिर्फ नाम का ही है कोर्ट सदी नहीं करवाता है कोर्ट सिर्फ आपके शादी को रजिस्टर करता है । शादी तो आपको पहले ही करनी पड़ती है। ये जरूर है कि शादी के बाद आप अपनी शादी का कोर्ट में पंजीकरण कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पहले प्रावधान में बिना किसी वैवाहिक रीती रिवाज़ को किये आप कोर्ट मैरिज के लिए अप्लाई कर सकते हैं । इसके लिए तीस दिन का नोटिस टाइम होता है तीस दिन के बाद मैरिज रजिस्ट्रार अगर कोई ऑब्जेक्शन नहीं आता है तो आपको मैरिज सर्टिफिकेट इशू कर देते हैं |

अब बात करते है कि शादी कैसे करें?

आप किसी आर्य समाज मंदिर में शादी करके वहाँ से प्रमाण पत्र ले सकते है इसके लिए निम्न चीज़ो की जरूरत होती है:

1 पासपोर्ट आकार के फ़ोटो लड़की के और 5 फ़ोटो लड़की के।

2. दोनों का एक एक पहचान पत्र तथा एक एक आवास प्रमाण पत्र।

3 एक एक शपथ पत्र लड़के और लड़की की तरह से होता है।

4. दो गवाह एक लड़के की तरफ से और एक लड़की की तरफ से।

पंडित की जिम्मेदारी मंदिर पूरी कर देता है और इसके साथ मंदिर भी फीस लेता है। मंदिर में ही दूल्हे को टोपी और दुल्हन को लाल चुनरी मिल जाती है

मिठाई का डिब्बा ले जाना मत भूलिए और दो फूलों की मालाएँ भी जरूरी होती है। वह आपकी शादी होगी और एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

2- किसी पंजिकृत पंडित से संपर्क कर उससे शादी करवा सकते हैं। आपकी शादी के फोटोग्राफी होनी चाहिए। शादी के बाद पंडित एक प्रमाण पत्र बना कर देता है जिसे उपरोक्त दस्तावेजों के साथ संलग्न करके आपकी नगर समिति या निगम से शादी का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है

ये दोनों रास्ते सबसे आसान है परन्तु हिन्दू धर्म में ही मान्य है। किसी और धर्म मे शादी करने के लिए कोर्ट में उपरोक्त दस्तावेजों के साथ आवेदन करना पड़ता है।कोर्ट एक महीने का समय देता है और माता पिता से भी संपर्क करता है । कोर्ट में स्पेशल मैरिज का भी प्रावधान है।

court marriage ki umar kitni honi chahiye ?

कोर्ट मैरिज की उम्र कितनी होनी चाहिए ? court marriage ke liye age

शादी के लिए लड़के और लड़की को बालिग होना जरूरी होता है। भारत सरकार ने वर्ष 2021 के शीतकालीन सत्र में लड़कियों की विवाह की उम्र बड़ा कर 21 वर्ष कर दी है।अतः अब Court Marriage Age लड़के की उम्र 21 साल से अधिक और लड़की की उम्र 21 साल से अधिक होना अनिवार्य हो गया है। पहले लड़के की आयु 21 वर्ष तथा लड़की की आयु 18 वर्ष होने पर ही उन्हें बालिग माना जाता था पर अब ऐसा नहीं है इसलिए वो शादी अमान्य मानी जाएगी जिसमे लड़का या लड़की की उम्र 21 वर्ष से काम होगी |

यह पहली शर्त है इसके पूरे न होने की स्थिति में शादी वैध नही मानी जाती है तथा लड़के पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा चलाया जाता है। ऐसी किसी शादी के बाद यदि पति पत्नी में कोई शारीरिक संबंध बनते हैं तो लड़की के घर वाले अपनी लड़की पर दबाव बना कर लड़के पे बलात्कार का आरोप भी बना सकते हैं। अतः लड़की से पहले अच्छे से बात कर लेना चाहिए।

court marriage ka process kya hai ?

बहुत ही आसान है। किसी वकील से बात कीजिये। 2 गवाह, जन्म-प्रमाणपत्र, ID Proof, address proof चाहिए होंगे। वकील के जरिये पैसे ज्यादा लगेंगे। मोलभाव जरूर करें। 5 से 25 हजार रूपये तक लग जाते हैं।अगर आप जल्दबाजी में नहीं हैं तो सीधे कोर्ट जाइये, apply कीजिये ,5 से 30 दिन के बीच की आपको एक तारीख दी जाएगी। उस तारीख पर आपको सारे documents और गवाह के साथ verification के लिए जाना होगा। Fingerprint scanning भी होती है। यह प्रक्रिया निःशुल्क है।याद रहे गवाहों की भी 2–2 photos, ID proof ,Address Proof लगते हैं।

court marriage ki fees kitni hai ?

कोर्ट मैरिज की फीस कितनी है ?

कोर्ट मैरिज में 5 से 25 हजार रूपये तक लग जाते हैं। वैसे तो हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, कोर्ट मैरिज आवेदन फॉर्म शुल्क ₹100 है, और विशेष विवाह अधिनियम के तहत, यह ₹150 है लेकिन इस विधि से आपको ३० दिन का इंतजार करना पड़ेगा इसलिए वकील को साथ में लेके ही आगे का प्रोसेस करें |

कोर्ट मैरिज करने से पैसे मिलते हैं क्या?

हाँ कोर्ट मैरिज करने से पैसे मिलते हैं लेकिन सदी आपको दूसरे जाती के लड़के या लड़की से करनी पड़ेगी जो लोग दूसरे जाती ले लोगो से सदी करते हैं उन्हें पैसे दिए जाते हैं |

इस योजना का नाम “डॉ अंबेडकर स्कीम फॉर सोशल इंटीग्रेशन थ्रू इंटरकास्ट मैरिज” था। इस योजना के तहत इंटरकास्ट मैरिज करने वाले कपल को सरकार आर्थिक मदद देती है। उन्हें प्रोत्साहन के रूप में ₹2.5 लाख रुपय तक दिए जाते है

1 दिन में कोर्ट मैरिज कैसे करें 2024 ?


विशेष विवाह अधिनियम द्वारा एक दिन में कोर्ट मैरिज करना सम्भव नहीं है। विशेष विवाह अधिनियम के द्वारा कोर्ट मैरिज पूर्ण होने में 30 से 40 दिनों तक का समय लग सकता है। इसमे ३० दिन का समय लिया जाता है जिससे किसी को यदि समस्या है तो वो उस शादी को अवैध करने के लिए कोर्ट के पास जा सकता है | यदि आप किसी वकील से मिलकर बैकडेट में शादी दिखा (आर्य समाज , हिन्दू विवाह कर के ) कर फिर उसी सदी का पंजीकरण के लिए जाते हैं तब वो तुरंत ही रजिस्टर कर लिया जायेगा उसके बाद आपको कोर्ट की तरफ से एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा |


कोर्ट मैरिज में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए 2024 ?


कोर्ट मैरिज में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए 2024 ?

कोर्ट मैरिज डॉक्यूमेंट 2024

  • दो गवाह और उनकी फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड) इनमें से कोई एक दस्तावेज
  • लड़की का आयु प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कशीट/जन्म प्रमाण पत्र) इनमें से एक
  • लड़के का आयु प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कशीट/जन्म प्रमाण पत्र) इनमें से एक


भारत में माता-पिता को बताए बिना कोर्ट मैरिज कैसे करें?

अगर आप बालिग हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप दोनों पक्षों के किसी भी दो गवाहों के साथ जिला अदालत में आवेदन दायर कर सकते हैं और यदि अदालत आपको अनुमति देती है तो विवाह पंजीकरण कार्यालय के समक्ष विवाह संपन्न कराया जाएगा।


कोर्ट मैरिज में गवाह कौन बन सकता है?

कोई भी व्यक्ति जो आपके शादी के कागज पर साइन करने को तैयार हो जैसे परिवार का सदस्य, अनजान व्यक्ति , पारिवारिक मित्र, सहकर्मी या मित्र कोर्ट मैरिज का गवाह बन सकता है। यह जरूरी नहीं है की गवाह उनके रिश्तेदार या जानने वाले ही हो इसके अलावा, कोर्ट मैरिज को तीन गवाहों के सामने किया जाना जरूरी है।

कोर्ट मैरिज में कितने गवाह लगते हैं?

कोर्ट मैरिज में दोनों पक्षों और तीन गवाहों द्वारा हस्ताक्षर किए जाते हैं | आपके कम से कम दो गवाहों की उम्र 21 वर्ष से अधिक हो।

क्या हम बिना गवाह के शादी कर सकते हैं?

नहीं आप बिना गवाह के शादी नहीं कर सकते हैं इसलिए वर-वधू पक्ष की ओर से तीन गवाह होने ही चाहिए बिना 3 गवाह के कोर्ट मैरिज नहीं हो सकता है |

कोर्ट मैरिज के बाद पुलिस प्रोटेक्शन कैसे लें?

अगर आपको शादी के बाद किसी व्यक्ति से डर है। तो वर-वधू अपनी सेफ्टी के लिए हाई कोर्ट जाकर पुलिस प्रोटेक्शन की मांग कर सकते है। इसके लिए उन्हें अपना मैरिज सर्टिफिकेट और बाकि जरुरी डाक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। कोर्ट से आर्डर होने पर पुलिस को प्रोटेक्शन देना होगा

आप निम्नलिखित तरीकों से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

a) पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज करके।

ख) स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करके।

ग) सीआरपीसी की धारा 200 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करके।

online court marriage kaise kare ऑनलाइन कोर्ट मैरिज कैसे करे ?

अगर आप उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन कोर्ट मैरिज करना चाहते हैं तो दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://igrsup.gov.in/igrsup/userMarriageRegistration

विवाह रजिस्ट्रेशन आवेदन पत्र हेतु दिशा-निर्देश

  1. आवेदन पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भरा जाना अनिवार्य है।
  2. हिन्दी में आवेदन पत्र भरने के लिए “संरचना हिन्दी टंकण टूल”, गूगल इंडिक टूल अथवा कोई भी अन्य यूनिकोड इनेबल्ड हिंदी टाइपिंग टूल को इनस्टॉल करें अथवा संलग्न हिंदी कीबोर्ड का प्रयोग करें।
  3. आवेदन पत्र भरने से पूर्व निम्न तैयारी अवश्य कर लें-
    • नवीन छाया-चित्र 40 KB से कम साइज का जे पी जी फॉरमेट में।
    • पहचान प्रमाण पत्र,आयु प्रमाण पत्र, एवं निवास प्रमाण पत्र का पीडीएफ फॉरमेट 70 KB तक की साइज में।
  4. कृपया निवास के पते में वही पता भरें, जिसका प्रमाण पत्र अपलोड कर रहे हैं।
  5. छाया चित्र, पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र को अपलोड किया जाना आवश्यक है।
  6. दो साक्षियों के पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र को भी अपलोड किया जाना आवश्यक है।
  7. मोहल्ला/ग्राम के विकल्प में अपने मोहल्ले/ ग्राम का नाम स्पष्ट रूप से भरें।
  8. वर एवं वधू को शपथ पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य है। शपथ पत्र के प्रारूप का लिंक निचे दिया गया है।
  9. पूर्ण विवरण भरने के पश्चात कृपया पूर्वावलोकन में भरे हुए प्रपत्र को पूर्ण रूप से भलीभांति जांच लें, यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो संबंधित विकल्प पर जाकर सही करें एवं एक बार पुनः पूर्वावलोकन में पूर्ण विवरण को जांच कर पूर्ण सुरक्षित करें।
  10. आवेदन प्रपत्र को पूर्ण सुरक्षित करने के उपरांत आवेदन पत्र संख्या एवं पासवर्ड उपलबध होगा। कृपया आवेदन संख्या व् पासवर्ड को सुरक्षित रखें।
  11. प्रपत्र को पूर्ण सुरक्षित करने के पश्चात पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान हेतु सम्बंधित विकल्प का चयन करें।
  12. भुगतान के पश्चात “भुगतान पावती” का प्रिंट आउट ले कर सुरक्षित रखें।
  13. आवेदन पत्र भरने के पश्चात अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ किसी भी कार्य दिवस में आवेदन की तिथि से 30 दिन के भीतर चयनित कार्यालय में जाकर विवाह पंजीकरण करा सकते हैं।
  14. शपथ पत्र के प्रारूप हेतु लिंक यंहा क्लिक करें
  15. शपथ पत्र को नोटरी द्वारा प्रमाणित करने के बाद ही संलग्न(upload) करें।
  16. सूचना: समस्त संलग्न(upload) किये गए प्रमाण पत्र व शपथ पत्र त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र निरस्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- डिलीट फोटो वापस कैसे लाएं ?

https://blog.adolx.com/2023/09/21/delete-photo-wapas-kaise-laye

1 thought on “court marriage process in hindi कोर्ट मैरिज कैसे करे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *