वेंटिलेटर के बारे में जानकारी

वेंटिलेटर पर क्यों रखते है ? वेंटिलेटर के बारे में जानकारी

LIFE & Health TIPS & TRICKS WORLD-NEWS

वेंटिलेटर पर क्यों रखते है ? वेंटिलेटर के बारे में जानकारी

वेंटिलेटर पर क्यों रखते है ? वेंटिलेटर के बारे में जानकारी वेंटीलेटर का मतलब क्या होता है, पहले इसे समझें…

जब इंसान की सांसें कमजोर पड़ने लगती हैं, जब उसका फेफड़ा खुद से ऑक्सीजन नहीं खींच पाता, तब वेंटीलेटर का सहारा लिया जाता है। यह एक मशीन होती है जो शरीर में जबरन ऑक्सीजन भरती है ताकि व्यक्ति ज़िंदा रह सके।

  1. लेकिन… क्या वेंटीलेटर इलाज है? ❌
  2. क्या वेंटीलेटर से मौत टल जाती है? 🤔
  3. क्या वेंटीलेटर लगते ही मरीज को बचा लिया जाता है? 🤕

ऊपर दिए गए तीनो पॉइंट्स के जवाब हैं नहीं… और यहीं से शुरू होती है सच्चाई की कहानी।

आपको जानकर हैरानी होगी की वेंटीलेटर कोई इलाज नहीं है यह एक सिर्फ सपोर्ट सिस्टम है इसका प्रयोग तब होता है जब शरीर खुद ये काम नहीं कर पा रहा होता। वेंटीलेटर बीमारी का इलाज नहीं करता, वह तो बस उस वक्त जान को बनाए रखता है

उदाहरण के लिए

जैसे किसी नाव में पानी भर जाए और आप बाल्टी से निकालते रहें, वो बचा रह जा सकता है कुछ समय तक लेकिन अगर नाव की नींव टूट गई है, तो बाल्टी से पानी निकालना आखिरी उम्मीद भर होती है इसे परमानेंट तरीके से बचा नहीं जा सकता है नींव को ही ठीक करनी पड़ेगी |

वेंटीलेटर की वास्तिविक्ता क्या है ?

जब तक शरीर की भीतर की प्रणाली (organ systems) चल रही हो, वेंटीलेटर मदद करता है।
पर जब शरीर ने जवाब दे दिया हो, तो वेंटीलेटर भी मौत को नहीं रोक सकता यही वेंटीलेटर की वास्तिविक्ता है | जिन्हें वेंटीलेटर पर रखा जाता है, उनकी हालत पहले ही बहुत गंभीर होती है 

आइए एक कड़वी सच्चाई को समझें —
वेंटीलेटर पर वही लोग जाते हैं जिनके शरीर का कोई अहम अंग (जैसे फेफड़ा, किडनी, दिल या दिमाग) पहले से ही काम करना बंद कर चुका होता है
मतलब, मरीज की हालत “अत्यंत नाजुक” होती है।

जब शरीर के अंदर की मशीनरी टूट चुकी हो, तो बाहर की मशीनें ज़्यादा दिन तक उसे चला नहीं सकतीं।

मरीज कितने समय तक वेंटिलेटर पर रह सकता है?

मरीज वेंटिलेटर पर कुछ दिनों से लेकर कई हफ्तों या महीनों तक रह सकता है, यह उसकी बीमारी की गंभीरता, उम्र, शारीरिक स्थिति और इलाज पर निर्भर करता है।

  • आम तौर पर: 5–14 दिन
  • लंबे समय के लिए (>21 दिन): ट्रैकियोस्टॉमी की जरूरत हो सकती है
  • जोखिम: संक्रमण, मांसपेशियों की कमजोरी आदि

वेंटिलेटर मशीन पर रखने का क्या मतलब है?

वेंटिलेटर मशीन पर रखने का मतलब यह है कि मरीज की सांस लेने की क्षमता कमजोर या बंद हो गई है, और उसे मशीन के ज़रिए ऑक्सीजन दी जा रही है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकाली जा रही है।

वेंटीलेटर खुद भी शरीर के लिए विपदा बन सकती है

जी हां!
आपको जानकर हैरानी होगी कि वेंटीलेटर खुद भी कुछ हद तक शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
जैसे:

  • फेफड़ों पर दबाव पड़ता है
  • संक्रमण (Infection) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है
  • शरीर के अन्य अंग भी धीरे-धीरे साथ छोड़ने लगते हैं

जब इंसान को मशीन से सांस दी जाती है, तो उसके सरीर का प्राकृतिक क्लॉक (लय) टूट जाता है। शरीर की पूरी जैविक घड़ी बिगड़ जाती है।
यह बदलाव केवल डॉक्टर की निगरानी में और बहुत गंभीर स्थिति में ही किया जाता है — लेकिन कई बार इसका अंत दुखद होता है।

कब बचता है कोई वेंटीलेटर से?

अब आप सोचेंगे — क्या कोई बचता भी है?

हां, बचता है — लेकिन तब, जब:

  • समस्या शुरुआती चरण में हो
  • वेंटीलेटर अस्थायी रूप से लगाया गया हो
  • शरीर के बाकी अंग स्वस्थ हों
  • मरीज का शरीर लड़ने की ताक़त रखता हो
  • सही समय पर इलाज मिला हो
  • और हॉस्पिटल आपके मरीज को बचाना चाहता हो पैसे बनाना न चाहता हो तो

लेकिन दुर्भाग्यवश ज़्यादातर मामले में, मरीज आखिरी स्टेज में पहुंच चुका होता है — वेंटीलेटर तब एक अंतिम प्रयास बन जाता है।

जब किसी अपने को वेंटीलेटर पर देखना पड़ता है, तो परिवार बस यही दुआ करता है — “कुछ चमत्कार हो जाए…”
लेकिन चमत्कार तब तक होते हैं, जब शरीर में जान बाकी हो।
कभी-कभी, डॉक्टरों को भी सिर्फ समय खरीदने के लिए वेंटीलेटर लगाना पड़ता है, ताकि परिवार तैयार हो सके उस फैसले के लिए — जो सबसे मुश्किल होता है: मशीन हटाना

फिर क्या करें? कैसे बचें?

बचाव ही इलाज है!

  • बीमारी को पहले स्टेज में पकड़ें 
  • रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं
  • स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से दूर रहें
  • फेफड़े और दिल को मजबूत बनाएं 
  • इम्यूनिटी बढ़ाएं, ताकि संक्रमण से बच सकें 

वेंटीलेटर की कब जरूरत पड़ती है?

गंभीर निमोनिया, कोविड-19, सिर की चोट, सर्जरी के बाद, अस्थमा का अटैक, या दिल का दौरा आदि में जब मरीज ठीक से सांस नहीं ले पाता।

वेंटिलेशन कितने प्रकार के होते हैं

  1. इनवेसिव (Invasive) – मुँह या गले के ज़रिए ट्यूब डाली जाती है।
  2. नॉन-इनवेसिव (Non-invasive) – मास्क के ज़रिए साँस दी जाती है।


वेंटिलेटर पर नार्मल हार्ट रेट कितना होता है?

वेंटिलेटर पर मरीज का नॉर्मल हार्ट रेट उसकी उम्र, स्थिति और दवाओं पर निर्भर करता है, लेकिन आम तौर पर वयस्क मरीज के लिए 60 से 100 बीट प्रति मिनट हार्ट रेट होता है

कैसे पता चलेगा कि कोई मरीज वेंटिलेटर पर जिंदा है या नहीं?

सी मरीज के वेंटिलेटर पर जिंदा (alive) होने का पता लगाने के लिए निम्नलिखित कार्य किये जाते हैं

  1. दिल की धड़कन मॉनिटर पर दिखती है जो 60 से 100 होनी चाहिए
  2. वेंटिलेटर द्वारा दी जा रही सांसें दिखाई देती हैं मॉनिटर पर
  3. ब्लड प्रेशर को चेक किया जाता है (जैसे 120/80 )
  4. ऑक्सीजन लेवल (SpO₂) को देखना चाहिए जो की 95% से ऊपर सही माना जाता है
  5. मरीज की नाड़ी(Pulse) को भी चेक कर सकते हैं
  6. अगर मरीज होश में नहीं है तो ब्रेन एक्टिविटी चेक की जाती है ECG का प्रयोग होता है या पुतलियों की प्रतिक्रिया ध्यान से देखा जाता है
  7. मरीज का हाथ पकड़ें, नाम लेकर पुकारें कुछ मरीज आंख, उंगली, या चेहरे से हल्की प्रतिक्रिया दे सकते हैं
  8. ECG लाइन सीधी (flatline) हो तो वह मृत्यु का संकेत है।
  9. मृत शरीर ठंडा हो जाता है। अगर शरीर थोड़ा गर्म है, तो यह भी एक जीवन का संकेत हो सकता है।


वेंटिलेटर पर मरीज बेहोश क्यों है?

मरीज वेंटिलेटर पर अक्सर जानबूझकर बेहोश (sedated) किया जाता है, और कभी-कभी वह अपनी बीमारी या स्थिति के कारण प्राकृतिक रूप से बेहोश भी हो सकता है।

1. जानबूझकर बेहोश करना (Sedation)

डॉक्टर मरीज को दवा देकर बेहोश रखते हैं ताकि:

  • वेंटिलेटर की ट्यूब को खींचे नहीं
  • घबराए या तड़पे नहीं
  • आराम से सांस ले सके
  • दर्द महसूस न हो (कुछ बीमारियों में या ऑपरेशन के बाद)

👉 इसे “मेडिकली इंड्यूस्ड सिडेशन” कहा जाता है।

2. मरीज की गंभीर हालत के कारण बेहोशी

कुछ मरीजों की हालत इतनी गंभीर होती है कि वे बिना किसी दवा के ही बेहोश हो जाते हैं:

  • ब्रेन इंजरी (सिर में चोट)
  • स्ट्रोक या कोमा
  • ऑक्सीजन की कमी
  • गंभीर संक्रमण (जैसे सेप्सिस)
  • हृदयगति रुकना (Cardiac arrest) के बाद

3. दवाओं का असर

  • ICU में दी जाने वाली कई दवाएं (जैसे पेनकिलर, सिडेटिव, मसल रिलैक्सेंट) भी मरीज को गहरी नींद या बेहोशी में रखती हैं।

क्या वेंटिलेटर का मतलब बेहोशी है?

नहीं। वेंटिलेटर सिर्फ सांस देने वाली मशीन है कोई-कोई मरीज होश में भी वेंटिलेटर पर रह सकता है (खासकर नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन में जैसे BiPAP/CPAP)।

वेंटीलेटर पर मरीज़ के बचने के चांस बहुत ही ना के बराबर होते है लेकिन ये पक्का होता है की इसमें कई अस्पताल/डॉक्टर मरीज़ की अच्छी ख़ासी कमाई जो उसने सालों की मेहनत से बचाई होती है उसका काफी हिस्सा फीस,दवाई और सर्जिकल आइटम के अनाप शनाप बिल बनाकर मार लेता है

कई केस तो ऐसे भी हुऐ है की उन्होंने मुर्दों को भी 3–4 दिनों तक झूठ मूठ वेंटिलेटर पर दिखाकर पैसा बनाया है!

वेंटीलेटर 24-36 घंटे से ज्यादा समय तक लगा है तो जीवित रहने की संभावना 3-5% ही है।



क्या वेंटिलेटर पर मरीजों को दर्द होता है?

वेंटिलेटर पर मरीजों को दर्द हो सकता है, लेकिन यह सीधे वेंटिलेटर के कारण नहीं होता। वेंटिलेटर एक मशीन है जो सांस लेने में मदद करती है जब मरीज खुद ठीक से सांस नहीं ले पाता। दर्द के कुछ कारण हो सकते हैं

इंटुबेशन (endotracheal intubation) – जब गला में एक ट्यूब डालते हैं ताकि वेंटिलेटर हवा दे सके, तो यह असुविधाजनक या कुछ मामलों में गले में जलन या दर्द पैदा कर सकता है।

मरीज की बीमारी या चोट – वेंटिलेटर पर रहने वाले मरीज अक्सर गंभीर बीमारी या चोट के कारण होते हैं, जिससे शरीर में दर्द हो सकता है।

इंजेक्शन या कैथेटर – इलाज के दौरान दवाइयां देने या रक्त परीक्षण के लिए सुइयों और कैथेटर के कारण दर्द हो सकता है।

सांस लेने में कठिनाई – अगर वेंटिलेटर ठीक से सेट नहीं है, तो सांस लेने में असुविधा हो सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *